*प्रेस नोट*
*दिनांक : 23.06.2026*
*थाना पवई, जनपद आजमगढ़*
*🔹 *”ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर सक्रिय “माफिया किंग” गैंग चिन्हित*
*🔹 *इंस्टाग्राम पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले युवक पर पुलिस की कार्यवाही, अभिभावकों की मौजूदगी में की गई काउंसलिंग*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में संचालित **”ऑपरेशन वज्रपात”** अभियान के क्रम में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति एवं दबंगई के प्रदर्शन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान थाना पवई पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की निगरानी में संज्ञान में आया कि कुछ युवक **”माफिया किंग”** नाम से गैंग बनाकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वीडियो एवं रील पोस्ट कर रहे हैं। ऐसी गतिविधियों से आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है।
जांच के दौरान **संगम पुत्र अरविन्द निवासी कछरा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़** को चिन्हित किया गया, जो निम्न इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाली सामग्री प्रसारित कर रहा था—
* 0001_azamgarh_up50
* denjar__dada__1818_1891
थाना पवई पुलिस द्वारा संबंधित युवक को उसके अभिभावकों सहित थाना परिसर बुलाकर काउंसलिंग की गई तथा कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले कानूनी एवं सामाजिक दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।
कार्यवाही के दौरान संबंधित युवक के विरुद्ध **धारा 126/135 बीएनएसएस** के अंतर्गत विधिक कार्यवाही भी की गई।
पुलिस द्वारा अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा उन्हें शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य सकारात्मक कार्यों में सहभागिता हेतु प्रेरित करें।
*पुलिस टीम*
* उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती
* आरक्षी विकास यादव
* रिक्रूट आरक्षी पुष्कर सिंह
**जनपद पुलिस द्वारा “ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत गैंग संस्कृति, सोशल मीडिया पर दबंगई के प्रदर्शन एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।**






