*TV 20 NEWS || AZAMGARH:एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत का आज जनपद आजमगढ़ में भ्रमण कार्यक्रम*

एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत का आज जनपद आजमगढ़ में भ्रमण कार्यक्रम

एससी एसटी के व्यक्तियों हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा हेतु करेंगे बैठक व प्रेस वार्ता

महारानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यकम में करेंगे प्रतिभाग

 

आजमगढ़ 23 जून 2026/

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के मा.अध्यक्ष बैजनाथ रावत आज 24 जून बुधवार को जनपद आजमगढ़ में भ्रमण कार्यक्रम करेंगे।

प्राप्त प्रोटोकॉल के अनुसार पूर्वाहन 11:30 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात सर्किट हाउस में ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों हेतु केन्द्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न 02 बजे प्रेस वार्ता करेंगे।

अपरान्ह 2.45 बजे आजमगढ शहर में महारानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यकम में प्रतिभाग करेंगें।

सांय 4.15 बजे ग्राम सभा भैसौंवड़ा, थाना आजमगढ में आगमन तत्पश्चात् अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की संगोष्ठी में प्रतिभाग करेगें।

साय 05 बजे क्षेत्रीय भ्रमण और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों से मुलाकात और उनकी समस्याओं का निराकरण तथा राजकीय छात्रावासों, वृद्धा आश्रमों, अभ्युदय कोचिंग सेंटर आदि का भ्रमण एवं निरीक्षण ।

रात्रि 8 बजे सर्किट हाउस में आगमन तत्पश्चात् जनपद मऊ हेतु प्रस्थान करेंगे।