*TV 20 NEWS || AZAMGARH : नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़*

*● नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*● थाना जहानागंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियोग में नामजद अभियुक्त को मंदे बॉर्डर से किया गिरफ्तार*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 24.06.2026 को थाना जहानागंज पर प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 134/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.06.2026 को थाना जहानागंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंदे बॉर्डर से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त गुलशन कुमार पुत्र स्व. सुरेन्द्र राम, निवासी ग्राम भागवत, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष को समय 12:01 बजे गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 134/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
• उ0नि0 विनय कुमार, का0 अमरेश पासवान, का0 मनोज कुमार, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।