*TV 20 NEWS || AZAMGARH:पुलिस मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय ठग/चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 14 जुलाई, 2026*
*थाना : कोतवाली, जनपद : आजमगढ़*

*पुलिस मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय ठग/चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल*

*पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, तमंचा, कारतूस एवं चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, दोनों अभियुक्तों पर चोरी, ठगी, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *थाना कोतवाली पुलिस* को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। दिनांक *13 जुलाई, 2026 की देर रात्रि थाना कोतवाली पुलिस एवं अन्तरजनपदीय ठग/चोर गैंग के सदस्यों के मध्य हुई पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक अभियुक्त पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है।*

*पूर्व की घटना का विवरण :–*
दिनांक 05.07.2026 को वादी देवदत्त गोंड पुत्र हंसराज गोंड, निवासी ग्राम आजमपुर, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि वह समय लगभग 02:00 बजे अपनी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP50 CE 2374 से मेडिकल परीक्षण हेतु सदर अस्पताल, आजमगढ़ आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल की इमरजेंसी के सामने स्थित पानी की टंकी के पास खड़ी कर अस्पताल के अंदर चला गया। लगभग 03:15 बजे वापस लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। वादी द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। उक्त सूचना के संबंध में थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 364/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत दिनांक 08.07.2026 को अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*पुलिस मुठभेड़ का विवरण-*
प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय को सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध अपराधी एक मोटरसाइकिल से अवैध असलहा लेकर बाग लखराव पुलिया के रास्ते शहर की ओर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों बदमाशों ने स्वयं को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में राजेश यादव पुत्र महेन्द्र यादव, निवासी शंकरपुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र 24 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी विजय यादव पुत्र हरिराम, निवासी केशरवां, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र 36 वर्ष भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रात्रि लगभग 23:40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व चोरी का 01 स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

*गिरफ्तार/घायल अभियुक्त-*
1. राजेश यादव पुत्र महेन्द्र यादव, निवासी शंकरपुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र 24 वर्ष (घायल/गिरफ्तार)
2. विजय यादव पुत्र हरिराम, निवासी केशरवां, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र 36 वर्ष (गिरफ्तार)

*बरामदगी का विवरणः-*
• 01 अदद तमंचा .315 बोर
• 01 अदद जीवित कारतूस .315 बोर
• 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
• 01 स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (काला रंग)

*आपराधिक इतिहास-*
घायल अभियुक्त राजेश यादव के विरुद्ध गाजीपुर, मिर्जापुर, मऊ एवं आजमगढ़ जनपदों में चोरी, ठगी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट सहित 17 अभियोग पंजीकृत हैं। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त विजय यादव के विरुद्ध थाना कोतवाली आजमगढ़ में दर्ज प्रकरणों में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*राजेश यादव के विरुद्ध पूर्व में दर्ज अभियोग–*
1. मु0अ0सं0 54/2020 धारा 379/411/420 भादवि थाना जमालपुर मिर्जापुर
2. मु0अ0सं0 85/2021 धारा 379/411 भादवि थाना दुल्लहपुर गाजीपुर
3. मु0अ0सं0 86/2021 धारा 379/411 भादवि थाना दुल्लहपुर गाजीपुर
4. मु0अ0सं0 87/2021 धारा 411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना दुल्लहपुर गाजीपुर
5. मु0अ0सं0 184/2021 धारा 379/411 भादवि थाना कासिमाबाद गाजीपुर
6. मु0अ0सं0 16/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दुल्लहपुर गाजीपुर
7. मु0अ0सं0 18/2022 धारा 411/419/420 भादवि थाना दुल्लहपुर गाजीपुर
8. मु0अ0सं0 87/2022 धारा 3(1)उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 थाना दुल्लहपुर गाजीपुर
9. मु0अ0सं0 461/2022 धारा 379/411 भादवि थाना जहांनागंज आजमगढ़
10. मु0अ0सं0 428/2023 धारा 379 भादवि थाना सरायलखंशी मऊ
11. मु0अ0सं0 577/2023 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर
12. मु0अ0सं0 601/2023 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर
13. मु0अ0सं0 10/2024 धारा 34/411/413/414/419/420 भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर
14. मु0अ0सं0 12/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर
15. मु0अ0सं0 364/2025 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस थाना सरायलखंशी मऊ
16. मु0अ0सं0 364/26 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) BNS थाना कोतवाली आजमगढ़
17. मु0अ0सं0 375/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़

*विजय यादव पुत्र हरिराम निवासी केशरवां थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर*
1. मु0अ0सं0 364/26 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) BNS थाना कोतवाली आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 375/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़

*पंजीकृत अभियोग-*
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर *मु0अ0सं0 375/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट* सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*मुठभेड़/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
• प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
• उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
• उ0नि0 मिथिलेश प्रजापति, चौकी प्रभारी बलरामपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
• उ0नि0 उदयशंकर तिवारी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
• उ0नि0 रामकिशोर शर्मा, चौकी प्रभारी ब्रह्मस्थान, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
• रि0कां0 सचिन कुमार मिश्रा , थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
• रि0कां0 मनीष सिंह, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
• रि0म0कां0 प्रियंका सिंह, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
• कां0 आदित्य कुमार, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
• रि0कां0 हिमांशु मिश्रा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
• रि0कां0 अवधेश सिंह , थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
• कां0 सुमित कुमार , थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
• रि0कां0 राहुल पाण्डेय , थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
• रि0कां0 अम्बरदीप यादव , थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।