*TV 20 NEWS || AZAMGARH :घर में चोरी करते पकड़ा गया शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद*

*प्रेस नोट, दिनांक 24.07.2026*
*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ ।*

*घर में चोरी करते पकड़ा गया शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद*

*फूलपुर पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

दिनांक 24.07.2026 को वादी मुकदमा दिनेश पाण्डेय पुत्र स्व. हीरालाल पाण्डेय निवासी थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना फूलपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि रवि यादव पुत्र शिवमूरत यादव निवासी ग्राम फूलपुर देहात ऊदपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ चोरी की नियत से उनके घर के पिछले दरवाजे से अंदर घुस गया। अभियुक्त ने चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन तथा वादी की माता के पास रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसी दौरान वादी की पुत्री के पास रखा तीसरा मोबाइल चोरी करने का प्रयास करते समय उसकी नींद खुल गई और शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। मौके पर ही अभियुक्त को पकड़ लिया गया तथा उसके कब्जे से चोरी किए गए दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और अभियुक्त को बरामद मोबाइलों सहित थाना फूलपुर लाई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 233/2026 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त रवि यादव को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* रवि यादव पुत्र शिवमूरत यादव, निवासी ग्राम फूलपुर देहात ऊदपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 26 वर्ष ।
*बरामदगी-*
• एक मोबाइल कार्बन कंपनी (K9), रंग काला।
• एक मोबाइल टेक्नो कंपनी (KE5), रंग आसमानी।
*अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-36/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0-43/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0-233/2026, धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* हे0का0 मु0 दिनेश कुमार वर्मा थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ ।