*TV 20 NEWS || AZAMGARH : मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तरवां पुलिस की कार्रवाई, महिला से मारपीट का आरोपी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में*

*प्रेस नोट, दिनांक: 24.07.2026*
*थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ ।*

*मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*तरवां पुलिस की कार्रवाई, महिला से मारपीट का आरोपी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में*

दिनांक 06.06.2026 को थाना तरवां पर वादी मुकदमा समशुदिन पुत्र स्व. अली अब्बास, निवासी ग्राम ऐरा खुर्द, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 29.05.2026 को सायं लगभग 07:00 बजे उनके पट्टीदार नौशाद, भुवर पुत्रगण बशीर एवं सदरु निशा पुत्री बशीर उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब उनकी पुत्री समीना ने गाली-गलौज का विरोध किया तो उक्त लोगों ने एकराय होकर उसके साथ लात-घूंसों एवं लाठी-डंडों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0- 108/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 92 एवं 117(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.07.2026 को उ0नि0 कृष्ण कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा अभियुक्त नौशाद पुत्र बशीर निवासी ग्राम ऐरा कला, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष, को समय 13:20 बजे उचहुआ-चिरैयाकोट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0-108/2026, धारा 92, 115(2), 352, 351(3), 117(2) बीएनएस, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* नौशाद पुत्र बशीर, निवासी ग्राम ऐरा कला, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 कृष्ण कुमार मिश्रा, का0 श्रीविलाश, का0 जितेन्द्र निषाद, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।