*TV 20 NEWS || AZAMGARH : सड़क दुर्घटना में दिवंगत चौकीदार के परिजनों को थाना गम्भीरपुर पुलिस ने ₹22,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांक- 06.08.2026*
*थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
*➡️ सड़क दुर्घटना में दिवंगत चौकीदार के परिजनों को थाना गम्भीरपुर पुलिस ने ₹22,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की*
*➡️ थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने स्वैच्छिक सहयोग से प्रस्तुत की संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार की मिसाल*
दिनांक *05.08.2026* को थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में थाना गम्भीरपुर में कार्यरत चौकीदार *स्वर्गीय राम नगीना* निवासी सद्दोपट्टी की दुःखद मृत्यु हो गई थी। इस असामयिक घटना से उनके परिवार पर गहरा दुःख का पहाड़ टूट पड़ा।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही *थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी* ने पुलिस टीम के साथ दिवंगत चौकीदार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिजनों की सहायता के लिए मानवीय पहल की। उनके नेतृत्व में थाना गम्भीरपुर के पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से सहयोग राशि एकत्रित कर कुल *₹22,500* की आर्थिक सहायता दिवंगत चौकीदार के परिजनों को प्रदान की।
इस अवसर पर पुलिस टीम ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए भविष्य में विभागीय एवं शासन स्तर से उपलब्ध होने वाली हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। थाना गम्भीरपुर पुलिस की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की गई तथा इसे पुलिस के जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया।






