*TV 20 NEWS || AZAMGARH : खाद्य सुरक्षा विभाग जनपद आजमगढ़ द्वारा लिये गये 08 खाद्य पदार्थों के नमूने, आम जनमानस एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक*
*खाद्य सुरक्षा विभाग जनपद आजमगढ़ द्वारा लिये गये 08 खाद्य पदार्थों के नमूने*
*आम जनमानस एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक*
आजमगढ़ 06 अगस्त, 2026/
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० एवं जिलाधिकारी, आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित सचल दल द्वारा जनपद के सदर स्थित दो आटा विनिर्माण इकाईयों से 02 आटा का नमूना, फूलपुर स्थित दो आटा विनिर्माण इकाई से 02 आटा का नमूना एवं 01 सूजी का नमूना संग्रहित किया गया तथा आटा विनिर्माताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
लालगंज तहसील से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा ढाबे से 01 रिफाइन पामोलिन आयल, 01 तैयार दाल व नगर पालिका स्थित रेस्टोरेन्ट से 01 मिक्स वेज ग्रेवी का नमूना संकलित किया गया। उक्त सभी समस्त नमूने राजकीय खाद्य प्रयोगशाला जांच हेतु प्रेषित किये गये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा कांवड मार्ग स्थित सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के खाद्य कारोबारकर्ताओं को भ्रमण करते हुए निर्देशित किया गया कि वह अपने प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए खाद्य विभाग द्वारा निर्गत खाद्य पंजीकरण अपने प्रतिष्ठानो पर के दृश्य स्थानों पर प्रदर्शित करें एवं प्रतिष्ठान पर खाद्य पदार्थो के रेट लिस्ट भी प्रदर्शित करें। आम जनमानस के फीड बैंक हेतु विभाग द्वारा निर्गत फूड सेफ्टी कनेक्ट एप खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठानों पर चस्पा किये गये।
सहायक आयुक्त (खाद्य) – ॥ आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त छापेमार कार्यवाही जनपद में श्रावण मास के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे खुले एवं अस्वच्छकर परिस्थित में खाद्य पदार्थो का भण्डारण एवं विक्रये कदापि न करें। उक्त छापेमार दलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रजनीश कुमार, सुचित प्रसाद, शीत कुमार सिंह, लालमणि यादव, गोविन्द यादव, बिरेन्द्र यादव, राजीव कुमार सिंह तथा बेबी सोनम सम्मिलित रहें।






