TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की पहल से टूटने की कगार पर पहुंचा परिवार फिर जुड़ा, 01 प्रकरण में कराया गया सफल समझौता

परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की पहल से टूटने की कगार पर पहुंचा परिवार फिर जुड़ा, 01 प्रकरण में कराया गया सफल समझौता।

🔹 पत्रावली में दोनों पक्षों को नोटिस/दूरभाष के माध्यम से बुलाकर की गई काउंसलिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 28.08.2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 01 पत्रावली के दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें दोनों पक्ष उपस्थित हुए। परामर्शदात्री टीम द्वारा अथक प्रयास कर प्रकरण में दोनों पक्षों के मध्य सफलतापूर्वक समझौता कराया गया।

प्रकरण में आवेदिका द्वारा आरोप लगाया गया था कि पति व ससुराल वालों द्वारा कम दान-दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना तथा समस्त स्त्रीधन छींनकर घर से भगा देना के मामले में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर पारिवारिक विवाद का समाधान कराया गया।

कुल समझौते– 01
समझौता प्राप्त पक्षकार-
खुशबू कुरैशी उर्फ जीनत पुत्री सोहराब कुरैशी ग्राम- जालन्धरी, थाना-कोतवाली, जनपद-आजमगढ़ ।

उपस्थित पुलिस कर्मी-
उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता, महिला आरक्षी नेहा सिंह परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण, पुलिस कार्यालय जनपद आजमगढ़ ।

नई किरण प्रोजेक्ट बिखरे हुए परिवारों को आपसी संवाद एवं समझौते के माध्यम से पुनः एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है। इसके माध्यम से पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से समाधान कर परिवारों में पुनः सौहार्द एवं विश्वास स्थापित करने तथा माननीय पारिवारिक न्यायालय के कार्यभार को कम करने में सहयोग किया जा रहा है।