*TV 20 NEWS || AZAMGARH:06 अक्टूबर को आयोजित होगी पोषण पाठशाला, ‘स्वस्थ शिशु, सशक्त परिवार’ थीम पर होगा जागरूकता कार्यक्रम*

 

डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिशु पोषण एवं ऊपरी आहार पर होगी जागरूकता

पोषण पाठशाला में गर्भवती, धात्री माताओं एवं अभिभावकों को किया जाएगा जागरूक

आजमगढ़ 5 अक्टूबर 2026/

जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने अवगत कराया है कि 06 अक्टूबर 2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक वेबकास्ट/वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से (एन०आई०सी० द्वारा) “पोषण पाठशाला” के आयोजन हेतु दिशा निर्देश निर्गत है।

इस पोषण पाठशाला कार्यक्रम की थीम “स्वस्थ शिशु, सशक्त परिवार-डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिशु पोषण, विशेषकर ऊपरी आहार पर जागरूकता” है। पोषण पाठशाला में इस सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा हिन्दी में विस्तार से चर्चा की जायेगी। इस कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट भी किया जायेगा। लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी/आम जन मानस इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकता है।

पोषण पाठशाला कार्यक्रम में समस्त मुख्य सेविकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्णी, सहायिका वेब लिंक के माध्यम से जुड़ेंगी। समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अपने केन्द्र पर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं विशेषकर 06 माह से 02 वर्ष तक की बच्चों के माताओं व अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी। जो लाभार्थी किसी कारणवश केन्द्र पर नहीं आ पायेंगे, वह यथासम्भव अपने घरों से वेब लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे, यदि उनके पास स्मार्टफोन की सुविधा उपलब्ध होगी।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि उनका मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज हो, आंगनबाड़ी केन्द्र पर लाभार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था हो तथा पीने के लिये स्वच्छ जल उपलब्ध हो। समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी परियोजना की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री इस कार्यक्रम में वेब लिंक के माध्यम से जुड़ें तथा उपरोक्तानुसार आंगनबाड़ी केन्द्र पर लामार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी को निर्देशित किया है कि 06 अक्टूबर 2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से 01.00 बजे तक आयोजित पोषण पाठशाला में वेब लिंक के माध्यम से समस्त मुख्य सेविकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओ, लाभार्थियों को जुड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित करायें तथा आम जनमानस के बीच इस कार्यक्रम की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करायें, जिससे अधिकतम संख्या में लोग वेबकास्ट लिंक के माध्यम से कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकें, जिससे निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।