*TV 20 NEWS || AZAMGARH:छात्रवृत्ति आवेदन लंबित रखने वाली शिक्षण संस्थाओं को 08 अक्टूबर तक फॉरवर्ड करने के निर्देश*

 

आजमगढ़ 5 अक्टूबर 2026/

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, आजमगढ़ चेतन सिंह द्वारा बताया गया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग छात्र-छात्राओं के लिए संचालित छात्रवृत्ति कक्षा (9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा (11-12) व अन्य पाठ्यक्रम में छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27 के अन्तर्गत ऑनलाईन आवेदन कर फाइनल सबमिशन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को समीक्षा करने पर पाया गया कि जनपद की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं/विद्यालयों / आई०टी०आई०/महाविद्यालयों द्वारा अभी भी लगभग 37761 आवेदन अपनी संस्थाओं के लॉगिन पर लम्बित रखे गये है, जिनको फॉरवर्ड नहीं किया गया है। इसमें पूर्वदशम छात्रवृत्ति के 7489 एवं दशमोत्तर कक्षा 11-12 के 10391 तथा अदर देन इंटर के 19884 आवेदन शामिल है।

उन्होंने सभी संस्थाओं के प्रधानाचार्य / छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 08 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक दशा में सभी लम्बित आवेदनों को अपनी लॉगिन से नियमानुसार वेरीफाई कर फॉरवर्ड करना सुनिश्चित करें। यदि किसी संस्था द्वारा निर्धारित समय मे कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो उस संस्था को छात्रवृत्ति योजना से वंचित रखते हुए संस्तुति शासन को भेज दी जायेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित संस्था प्रधान की होगी।
यदि किसी छात्र का आवेदन संस्था स्तर पर लम्बित है तो वह तत्काल अपने संस्थान से सम्पर्क कर फॉरवर्ड कराना सुनिश्चित करें।