TV20 NEWS ||AZAMGARH : शारदीय नवरात्रि मिशन शक्ति 6.0 के तहत थाना कोतवाली में परिवार विवाद निवारण क्लिनिक का शुभारंभ, पारिवारिक विवादों के समाधान एवं प्रभावी काउंसलिंग की पहल।

शारदीय नवरात्रि मिशन शक्ति 6.0 के तहत थाना कोतवाली में परिवार विवाद निवारण क्लिनिक का शुभारंभ, पारिवारिक विवादों के समाधान एवं प्रभावी काउंसलिंग की पहल।

🔹 क्लिनिक के माध्यम से 15 पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण कराने वाले जोड़ों/परिजनों से फीडबैक लेकर उपहार से सम्मानित किया गया तथा 04 परामर्शदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का विवरण-

अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में शारदीय नवरात्रि मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत आज दिनांक 16.10.2026 को समय 12:30 बजे थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ में परिवार विवाद निवारण क्लिनिक का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक एवं पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इस क्लिनिक का उद्देश्य पारिवारिक विवादों, पति-पत्नी के मतभेद, महिला उत्पीड़न एवं अन्य पारिवारिक समस्याओं का प्रारंभिक स्तर पर समाधान कराना तथा प्रभावी काउंसलिंग के माध्यम से परिवारों में आपसी सामंजस्य एवं सौहार्द स्थापित करना है।

क्लिनिक के माध्यम से पूर्व में सफलतापूर्वक निस्तारित कराए गए 15 पारिवारिक विवादों से संबंधित जोड़ों/परिजनों को फीडबैक हेतु आमंत्रित किया गया तथा उन्हें उचित उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही क्लिनिक में परामर्श प्रदान करने वाले चार परामर्शदाताओं—प्रोफेसर राकेश यादव, सुधांशु श्रीवास्तव, रानू सिंह एवं डॉ0 राजेश कुमार को उनके सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण-

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी, परिवार प्रकोष्ठ प्रभारी महेन्द्र प्रसाद तिवारी, महिला उपनिरीक्षक पूनम विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक गुरु ज्ञान चंद्र पटेल, आशीष शुक्ला, सत्यनारायण यादव, महिला आरक्षी नेहा सिंह एवं आरक्षी सर्वेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

आजमगढ़ पुलिस मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, पारिवारिक विवादों के प्रभावी समाधान तथा समाज में पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत है।