TV20 NEWS ||AZAMGARH : शारदीय नवरात्रि एवं मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत आजमगढ़ पुलिस की कार्यवाही

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपद के 26 थानों में 102 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 3,217 महिला/पुरुषों को किया गया जागरूक।

🔹 एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा 68 स्थानों पर 1,206 व्यक्तियों की चेकिंग, 785 को चेतावनी तथा स्टंटबाजी करने वाले 87 वाहनों का चालान।

कार्यवाही का विवरण-

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री पंकज श्रीवास्तव एवं पर्यवेक्षण अधिकारी क्षेत्राधिकारी लालगंज श्रीमती आस्था जायसवाल के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी 26 थानों की महिला बीट पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 एवं आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

प्रमुख कार्यवाही एवं आंकड़े-

– जनपद के 68 ग्राम पंचायतों/वार्डों में कुल 102 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
– 2,305 महिलाएं/बालिकाएं एवं 912 पुरुषों सहित कुल 3,217 लोगों को जागरूक किया गया।
– जागरूकता सामग्री की 1,408 मुद्रित प्रतियां एवं 21 ऑनलाइन सॉफ्ट कॉपी वितरित की गईं।
– एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा 68 स्थानों पर 1,206 व्यक्तियों की चेकिंग की गई तथा 785 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई।
– सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी करने वाले 87 वाहनों का चालान किया गया तथा 02 वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई।
– 392 निजी टैक्सी/वाहनों की चेकिंग कर सत्यापन किया गया।

आजमगढ़ पुलिस शारदीय नवरात्रि के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत निरंतर प्रभावी कार्यवाही कर रही है।