एण्टी करप्शन कोर ऑफ इण्डिया के मंडल मीडिया प्रभारी बने संजय कुमार पांडेय

आजमगढ़। एण्टी करप्शन कोर ऑफ इण्डिया की बैठक मंगलवार को सिधारी स्थित एक होटल में संरक्षक/समीक्षा प्रभारी प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कमलेश ओझा ने संजय कुमार पांडेय को एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया का मंडल मीडिया प्रभारी और शिशिल पांडे को मेंहनगर तहसील का प्रभारी बनाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओझा ने कहाकि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया लगातार कार्य कर रहा है। भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए संगठन का विस्तार पर किया जा रहा है। भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त किया जायेगा।
प्रभुनाथ नाथ पांडेय प्रेमी ने उपस्थित पदाधिकारियों को भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए संकल्प दिलाया।
मंडल मीडिया प्रभारी श्री पांडे ने कहाकि संगठन द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है उसको निष्ठा के साथ निभाऊंगा और भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए संगठन के निर्देशानुसार काम करूंगा। श्री पांडे को मंडल मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर लोगों ने बधाई दिया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, अंकित ओझा, विरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।