गोरखपुर : किशोरी संग दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल-जाने क्या है पूरा माज़रा

गोरखपुर। जिले के झंगहा इलाके के एक गांव में शुक्रवार की रात किशोरी (14) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन विवाद में पड़ोसी के कहने पर युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी पर दुष्कर्म तो सात पर आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। सभी आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, झंगहा पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित किशोरी के पिता ने कहा कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे बेटी गांव के उत्तर बगीचे की तरफ गई थी। जब काम से घर लौटा तो वह नहीं थी। परिवार के लोगों ने पूछा तो पता चला कि शौच के लिए बाहर गई है, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। इसके बाद तलाश शुरू कर दी गई। रात करीब नौ बजे बेटी रोते-बिलखते घर आई और अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी ने बताया कि गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया है। इस साजिश में सात और लोग शामिल हैं। सबने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। देर रात मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। झंगहा थानाध्यक्ष व गोबडौर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण करके पूरी जानकारी ली। झंगहा इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी ने कहा कि किशोरी के साथ घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई थी। तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की गई। दबिश देकर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में जमीन विवाद की जानकारी मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोरी के पिता ने बताया कि इस तरह की घटना उनकी एक और बेटी साथ और हुई थी। उस मामले में अभी तक मुकदमा चल रहा है। अभियुक्त व उनके लोग कार्रवाई न करने की लगातार धमकी दे रहे हैं। अब छोटी बेटी को निशाना बना दिया गया है।
SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot