सरकार बनी तो मऊ जनपद को राजकीय मेडिकल कॉलेज देगी समाजवादी सरकार

मऊ। देश व प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है तब से गंगा यमुनी तहजीब को तगड़ा झटका लगा है। दोनों ही सरकारें लोगों के बीच नफरत फैलाने का कार्य कर रही है। जनता इसका जबाब विधानसभा के चुनाव में देगी। मंहगाई, बेरोजगारी प्रदेश में बढ़ रहे अपराध से लोगों का ध्यान बाटने के लिए उन्हें आपस में लड़ाने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि आम जनता सब कुछ समझ चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के कहीं। वे सूरजपुर क्षेत्र के मां विन्ध्यवासिनी महाविद्यालय चकहसन बंधनपुर के प्रांगण में जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। मजबूत संगठन के आधार पर ही किसी भी सफलता को आसानी से हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने ने दावा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश से पूरी तरह से सफाया होने जा रहा है। साथ ही प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में फिर से पूर्ण बहुमत की सपा की सरकार बनने जा रही। उन्होंने जिला मुख्यालय पर पत्र प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि अगर समाजवादी सरकार बनी तो मऊ जनपद को राजकीय मेडिकल कॉलेज समाजवादी सरकार देगी, पीपीपी मॉडल मेडिकल कॉलेज मऊ की जनता के साथ धोखा है।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी धर्म प्रकाश यादव, पूर्व विधायक उमेशचंद पाण्डेय, सुनीता सिंह, शोभा श्रीवास्तव आदि वक्ताओं ने कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता मंहगाई भ्रष्टाचार, बलात्कार , किसान को अपने उपज का उचित मूल्य न मिलने से त्राहि त्राहि कर रही है।इस दौरान ऋषिकेश यादव, रामहरि चौहान, ममता चन्द्रा, चेयरमैन अमिला वन्दना गुप्ता, अंशा यादव, नीलम राजभर, धरमू यादव, मीरा यादव , राजेन्द्र मिश्रा, दयानंद प्रजापति, इन्द्रकैलाश यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी महिला सभा पूनम यादव ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुसाफिर यादव व संचालन सीताराम यादव ने किया।