भदोही : आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के क्रम में जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
थाना औराई जनपद भदोही
–
-गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर लुक छुप कर घर पर कर रहा था निवास
आगामी विधानसभा चुनाव व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी पुलिस कार्यवाही के क्रम में थाना औराई पुलिस टीम द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट व छेड़खानी जैसे जघन्य अपराध कारित कर आमजन में आतंक व्याप्त करने वाले अभियुक्त नींबू उर्फ चंद्रेश मौर्य पुत्र बंता मौर्य निवासी शिवरामपुर थाना औराई जनपद भदोही के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत अपर जिला मजिस्ट्रेट भदोही द्वारा निर्गत 06 माह हेतु जिला बदर आदेश का अभियुक्त उपरोक्त द्वारा उल्लंघन कर घर पर लुक छिप कर निवास करने के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर उसके घर से आज दिनांक 26.12.2021 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या- 349/2021 धारा-3/10 उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।






