दिनांक 08.10.2021 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा अब्दुल मन्नान पुत्र मजनूशाह निवासी सादुल्लापुर थाना पवई जनपद आजमगढ द्वारा दी गयी लिखित सूचना कि मेरे नाती मो0 अकदस (04 वर्ष) दिनांक 07.10.2021 को घर के बाहर खेल रहा था जो अचानक कही गुम हो गया उक्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 140/21 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ । दिनांक 09.10.21 को अपहृत मो0 अकदस का शव मिलने के उपरांत मुकदमा उपरोक्त में धारा 302/201 भादवि की बढोत्तरी की गयी । दौराने विवेचना मुकमदा उपरोक्त में अभियुक्त 1. एकलाख अहमद उर्फ जोखू पुत्र स्व0 इजहार 2. समद 3. फैसल उर्फ पप्पू 4. अनवार अहमद पुत्रगण एकलाख अहमद निवासीगण सादुल्लापुर थाना पवई जनपद आजमगढ का नाम प्रकाश मे आया । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश मे आये अभियुक्तों के घर पर दबिश दी गयी तो अभियुक्त एकलाख अहमद s/o स्व0 इजहार अहमद साकिन सहदुल्लापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद मिला जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर आज दिनांक 09.01.2022 को समय करीब 7.35 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण – पूछताछ पर अभियुक्त एकलाख अहमद उपरोक्त अपना जुर्म स्वीकार करते हुये अपनी गलती की माफी मांगते हुये बता रहा है कि मन्नान हमारे साले है उनकी एक ही पुत्री है जो इनके साथ ही रहती। मन्नान का पुत्र न होने के कारण यह खलता था की यह अपनी सम्पत्ति अपने पुत्री को दे देगे। इन सब बात को लेकर मै अपने लडके फैसल उर्फ पप्पू व समद ,अनवार के साथ मिलकर अकदस को हम लोग सीना दबाकर हत्या कर दिये तथा अपने आटा चक्की के सामने खेत की नाली मे फेक दिये।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 140/21 धारा 363/302/201 भादवि थाना पवई जनपद आजमगढ
आपराधिक इतिहास –
(1) मु0अ0सं0 140/21 धारा 363/302/201 भादवि थाना पवई जनपद आजमगढ
(2) मु0अ0सं0 340/11 धारा 307/504/506 भादवि थाना पवई जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त–
एकलाख अहमद s/o स्व0 इजहार अहमद साकिन सहदुल्लापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष बृह्मदीन पाण्डेय
2. का0 कृष्ण कुमार
3. का0 पंकज हलवाई






