आजमगढ़ : मधुमिता बनर्जी बनी महिला मंडल की अध्यक्ष

आजमगढ़। महिला मंडल जनसेवा समिति द्वारा मंगलवार को हीरापट्टी स्थित कार्यालय पर कोविड नियमों के तहत पद दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  जिसमें समिति की मनोनीत अध्यक्ष मधुमिता बनर्जी को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान संगीत के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन कर रहीं सपना बनर्जी, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र के लिए डॉ इंदू श्रीवास्तव, आशा सिंह एवं आएशा खान को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा कोरोना योद्धा का सम्मान डॉ सुष्मिता बनर्जी, अर्चना तिवारी को दिया गया। सामाजिक कार्यों में विशेष सहयोग के लिए कालिंदी मिश्रा, मधु गुप्ता एवं बबिता राय को सम्मानित किया गया।
मनोनीत जिलाध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहाकि महिला मंडल जनसेवा समिति वर्षों से महिलाओं के हित में कार्य कर रही है। संस्था ने अध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी जो जिम्मेदारी हमें दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगी।
इस अवसर पर अंजू श्रीवास्तव, बन्दना सिंह, अंशू श्रीवास्तव, माया यादव, गीता सिंह, रीमा पांडेय आदि उपस्थित रही।