गोरखपुर : पूर्वांचल में गहरी छाप छोड़ रहे हैं भाजपा में शामिल हुए स्वर्णकार विनय वर्मा, गोरखपुर से रह चुके हैं जिला पंचायत सदस्य

 

स्वर्णकार समाज को एकजुट करने के साथ पिछले कई वर्षों से लगातार इस समाज को राजनीति के प्रति जागरूक करने की अलख जगाने वाले कौड़ीराम क्षेत्र से पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा स्वर्णकार इस बार भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले पूर्वांचल कि किसी सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हुए हैं ।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विनय वर्मा के द्वारा यह नारा भी दिया गया है कि आज तक स्वर्णकार समाज ने राजनीतिक पार्टियों को अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया है अब वक्त आ गया है कि राजनीतिक पार्टियां स्वर्णकार समाज को भी हिस्सेदारी प्रदान करें जिससे उनकी आवाज बुलंद हो सके ।
वर्तमान सरकार पर भरोसा जताते हुए विनय वर्मा बताते हैं कि स्वर्ण कारों ने पिछले कई सरकारों में उत्पीड़न का सामना किया है परंतु वर्तमान सरकार पर उनका पूरा भरोसा है और यह उम्मीद है कि उनको विधानसभा से टिकट लेकर भारतीय जनता पार्टी स्वर्णकार समाज के हितों की रक्षा करने का कार्य करेगी ।