वाराणसी : थाना चोलापुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नाजायज शराब बनाकर बेचने वाले अभियुक्त संजय को किया गिरफ्तार
कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण
प्रेस नोट
दिनांक-23.01.2022
FST-03 व थाना चोलापुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नाजायज शराब बनाकर बेचने वाले अभियुक्त संजय को किया गिरफ्तार व कब्जे से 50 ली0 अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी(ग्रामीण) के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा वाराणसी के पर्यवेक्षण में FST टीम -3 के प्रभारी मजिस्ट्रेट श्री प्रेम प्रकाश यादव केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग बी0एच0यू0 वाराणसी व टीम तथा थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22-01-2022 को देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर सत्यम मार्का भठ्ठा के पूर्व भोहर जाने वाले मार्ग के पास से कच्ची शराब बना रहे अभियुक्त श्र संजय पुत्र मंगरु नि0 ग्राम रमईपुर पिण्डरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त के कब्जे से 50 ली0 कच्ची देशी शराब व शराब बनाने का उपकरण (भट्ठी) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0016/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
संजय पुत्र मंगरु नि0 ग्राम रमईपुर पिण्डरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी ।
बरामदगी का विवरणः –
• 50 ली0 कच्ची देशी शराब व शराब बनाने का उपकरण (भट्ठी) ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
थाना चोलापुर पुलिस टीम-
• प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उ0नि0 श्री विपिन कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी चन्दापुर, का0 रामजी यादव, का0 प्रकाश मिश्रा, का0 अमित कुमार गौरव थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
FST टीम -03
• FST टीम -3 के प्रभारी मजिस्ट्रेट श्री प्रेम प्रकाश यादव केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग बी0एच0यू0 वाराणसी
• उ0नि0 श्री जयराम यादव थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण
• हे0का0 रामधनी पुलिस लाईन वाराणसी ग्रामीण
• का0 प्रकाश चन्द्र यादव पुलिस लाईन वाराणसी ग्रामीण
• फोटो ग्राफर अवधेश कुमार
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।






