आजमगढ़ : आचार संहिता उल्लंघन व कोरोना महामारी के उल्लंघन पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी सहित 60-70 अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 01.02.2022 को थाना अतरौलिया अन्तर्गत आचार संहिता उल्लंघन व कोरोना महामारी के उल्लंघन पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी सहित 60-70 अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया एवं जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में कुल 47 लीटर अवैध शराब/अवैध कच्ची शराब के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

जिनका विवरण निम्नवत है:-
थाना अतरौलिया-(करोना गाइडलाइन का उल्लंघन) :- राम आशीष सिंह उड़नदस्ता प्रभारी टीम प्रथम-343 विधानसभा अतरौलिया, आजमगढ़ द्वारा प्रत्याशी निषाद पार्टी व 60-70 व्यक्ति नाम-पता अज्ञात के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन व कोरोना गाईडलाइन का उल्लंघन करते हुए इकट्ठा होकर नारेबाजी करने के सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु.अ.सं. 47/22 धारा 188/171 AF IPC व 51 आपदा प्रबंधन एवं 03 महामारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाही की जा रही है। थाना देवगांव:- (20 लीटर अवैध देशी शराब) :- उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त विनोद सोनकर पुत्र श्यामु निवासी सरेया थाना देवगांव को 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ मेहनगर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया।
थाना बरदह:- (18 लीटर अवैध कच्ची शराब):- उप निरीक्षक सतीश कुमार यादव मय हमराह द्वारा अभियुक्त सूरज बनवासी पुत्र चंद्रमोहन निवासी खराट थाना बरदह को बधव महादेव मंदिर के पास से 18 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना बरदह:- (9 लीटर अवैध देशी शराब) :- उप निरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा अभियुक्त अभयराज पुत्र स्वर्गीय संभल राजभर निवासी महुजा नेवादा थाना बरदह को महुजा नेवादा से 9 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।