आजमगढ़ : विरेन्द्र प्रताप सिंह, विकास अधिकारी, एलआईसी शाखा नं0-2 आजमगढ़ को तत्काल प्रभाव से एमसीएमसी कमेटी के साथ किया गया सम्बद्ध

मीडिया सेल
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
आजमगढ़

प्रेस नोट

आजमगढ़ 17 फरवरी– अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु गठित एमसीएमसी (Media Certificaton and Monitoring Committee) हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में विरेन्द्र प्रताप सिंह, विकास अधिकारी, एलआईसी शाखा नं0-2 आजमगढ़ को तत्काल प्रभाव से एमसीएमसी कमेटी के साथ सम्बद्ध किया जाता है। विरेन्द्र प्रताप सिंह का यह दायित्व होगा कि वे दैनिक रूप से समस्त रिटर्निंग ऑफिसर से समन्वय स्थापित करते हुए एमसीएमसी के मानकों के अनुरूप कार्य सम्पादित करेगें तथा साथ ही साथ एफएसटी एवं एसएसटी की टीमों के दैनिक कार्यों की गतिविधियों को संकलित करते हुए नोडल ऑफिसर एमसीएमसी/मुख्य कोषाधिकारी, आजमगढ़ के माध्यम से अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करायेगें।

—–जि0सू0का0-आजमगढ़-17.02.2022——-