आजमगढ़ : आज कुल 03 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया, जानें कौन कौन है वो उम्मीदवार

मीडिया सेल
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
आजमगढ़

प्रेस नोट

आजमगढ़ 21 फरवरी– आज दिनांक 21 फरवरी 2022 को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी का नियत समय प्रातः 11ः00 बजे से 3ः00 बजे तक था। जिसमें विधान सभा सगड़ी से निर्दलीय उम्मीदवार जयराम सिंह, मुबारकपुर से पीस पार्टी के उम्मीदवार रमेश तथा दीदारगंज से निर्दलीय उम्मीदवार संध्या सिंह, कुल 03 उम्मीदवारों के द्वारा अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली गयी। इस प्रकार इन उम्मीदवारों के द्वारा अपनी अभ्यर्थिता वापस लेने के उपरांत अब जनपद की समस्त विधान सभाओं में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 117 से घटकर 114 हो गयी।

—–जि0सू0का0-आजमगढ़-21.02.2022——-