आजमगढ़: विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास कीव, यूक्रेन द्वारा संचालित किया गया हेल्पलाईन नम्बर
मीडिया सेल
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
आजमगढ़
प्रेस नोट
आजमगढ़ 26 फरवरी– अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह ने अवगत कराया है कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत भारतीय दूतावास कीव, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों (भारतीय विद्यार्थियों व अन्य लोग) को संभावित मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है तथा विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास कीव, यूक्रेन द्वारा हेल्पलाईन नम्बर संचालित किया जा रहा है, विदेश मंत्रालय भारतीय दूतावास हेल्प लाईन नम्बर- +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905, कंट्रोल रूम नम्बर- 1800118797 (नई दिल्ली) है।
भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन द्वारा अपेक्षा किया गया है कि दूतावास के वेबसाइट तथा सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्वीटर एवं इंस्टाग्राम) पर सूचनाएं पोस्ट करें तथा उसका फालोअप करें। साथ ही +380 997300483, +380 997300428, +380 933980327, +380 635917881, +380 935046170 नम्बर निर्गत किये गये हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के विद्यार्थी/व्यक्ति, जो अभी यूक्रेन में हैं, उन तक सहायता पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास कीव से समन्वय हेतु रणवीर प्रसाद, आई.ए.एस. राहत आयुक्त एवं सचिव, राजस्व विभाग, उ0प्र0 शासन को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
उन्होने बताया कि राज्य स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है, जिसका टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर- (0522)1070, मो0न0-9454441081 तथा ई-मेल rahat@nic.in है।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने अपील किया है कि जनपद आजमगढ़ के विद्यार्थी/व्यक्ति, जो यूक्रेन में हैं, से संबंधित परिजन सूचना कार्यालय जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण, कलेक्ट्रेट परिसर, आजमगढ़ में दें। सूचना में निर्धारित प्रारूप पर जिसमें यूक्रेन में फंसे विद्यार्थी/व्यक्ति का नाम व फोटोग्राफ्स, माता/पिता का नाम, अभिभावक/सम्बंधी का नाम, माता/पिता, अभिभावक/संबंधी का मो0नं0, जनपद का नाम, पूरा पता, किस कार्य के लिए यूक्रेन गये थे, फंसे व्यक्ति का यूक्रेन का पता, फंसे व्यक्ति का यूक्रेन में सम्पर्क दूरभाष नं0, फंसा व्यक्ति वर्तमान में यूक्रेन में कहां पर है तथा विशेष विवरण ई-मेल ddmaazm@gmail.com पर उपलब्ध करायें।
—–जि0सू0का0-आजमगढ़-26.02.2022——-






