आजमगढ़ : गुलाब बांटकर मतदान के लिए किया जा रहा प्रेरित 

 आजमगढ़। लोकतंत्र के महायज्ञ में शत प्रतिशत मतों की आहुति दी जाए इसके लिए सिविल लाइंस स्थित वेल्ला प्रोफेशनल यूनिसेक्स सैलून द्वारा नायाब तरीके से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा। शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ रमा हास्पिटल के निदेशक डा अमित कुमार सिंह व स्त्री रोग विशेषज्ञ डा खुशबू सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता-काटकर किया गया और सैलून में आने वाले सभी ग्राहकों को गुलाब का फूल भेंटकर अपील किया जा रहा कि अपने मतों का अवश्य प्रयोग करें और अपने आस-पड़ोस सभी को मतदान के लिए प्रेरित करें।
शुभारंभ के दौरान डा अमित कुमार सिंह ने कहाकि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मतदान है। मताधिकार का प्रयोग करके हम एक मजबूत सरकार चुनने का काम करते है, जो हमारे भविष्य के उन्नयन के लिए काम करती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार खुद भी संकल्प लीजिए और अपने आस-पास के पांच परिवारों को भी मतदान हेतु संकल्प दिलाइए। उन्होंने कहा कि मतदान कराने का संकल्प तटस्थ होकर दिलाए जिसे जो भी प्रत्याशी पंसद हो उसके लिए वह निडर, निर्भिक, स्वतंत्र होकर मतदान करें अगर किसी दशा में किसी भी व्यक्ति को प्रत्याशी पसंद नहीं है तो भी वह मतदान करें। ऐसे लोगों के लिए निर्वाचन आयोग ने नोटा के विकल्प के रूप में मजबूत हथियार दिया हुआ है। डा खुशबू सिंह ने सैलून प्रोपराइटर अरविन्द के इस पहल की जमकर तारिफ किया।
वहीं प्रोपराइटर अरविन्द ने कहाकि लोकतंत्र में वोट बहुमूल्य है, इसकी उपयोगिता और ताकत हमें भलीभांति समझना होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए क्रांति का प्रतीक माने जाने वाले गुलाब के जरिए ग्राहकों को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए इस अनोखे अभियान की शुरूआत की गई है। जो 6 मार्च तक जारी रहेगा।
इस मौके पर गुलाब शर्मा अखिलेश मिश्र, अजय यादव, दुर्गेश, सुचिता बनर्जी, निशांत, सीमा, दीक्षा, कृष्णा, सागर, फैसल, राजेन्द्र शर्मा, आदि शामिल रहे।
भवदीय