आजमगढ़: डीएम ने ईवीएम मशीन प्राप्ति स्थल/डिस्पैच स्थल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ एवं एसकेपी इंटर कालेज आजमगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया।

मीडिया सेल
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
आजमगढ़

प्रेस नोट

आजमगढ़ 26 फरवरी– जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी ने आज विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत निर्वाचन ड्यूटी मे लगाये गये कर्मचारियों द्वारा ईवीएम मशीन प्राप्ति स्थल/डिस्पैच स्थल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ एवं एसकेपी इंटर कालेज आजमगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के वाहनों के पार्किंग के लिए अलग से बैरीकेटिंग करायी जाय एवं बसों को खड़ा करने के लिए अलग से बैरीकेटिंग करायी जाय।
एसकेपी इंटर कालेज के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी वाहनों के प्रवेश द्वारा पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीआरओ एवं एक्सीयन पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिये कि दो दिन के अन्दर दीवाल को तोड़कर डबल वाहनां के आने जाने के लिए गेट बनाया जाय, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के लिए निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कोई भी वाहन रोड पर खड़ा नही होगा। पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कर वाहनों को खड़ा कराया जाए। उन्होने कहा कि विधान सभावार साइनेज में ऐरो से दर्शा कर वाहनों की पार्किंग करायी जाय। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि तत्काल सफाई कर्मियों को लगाकर साफ-सफाई करायी जाए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण करते हुए कहा कि माइक्रो आब्जर्वर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए जगह को चिन्हित कर टेन्टेज लगाया जाए एवं पर्याप्त जगह पर दरी बिछाई जाय। उन्होने कहा कि भीड़ न हो, इसके लिए डिकोडिंग टेबल की व्यवस्था की जाए, सबसे पहले आने वालों की डिकाडिंग कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि बैरिकेडिंग एवं आवश्यकतानुसार कर्मियों के रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कर्मियों के वाहनों के आने-जाने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लें।

—–जि0सू0का0-आजमगढ़-26.02.2022——-