वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड जिला संघ वाराणसी के तत्वाधान में तृतीय जिला रैली का हुआ समापन

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02
वाराणसी 13 मार्च,2022; पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड जिला संघ वाराणसी के तत्वाधान में आयोजित स्काउट्स एण्ड गाइड की तृतीय जिला रैली का समापन आज 13 मार्च 2022 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व शनिवार 12 मार्च,2021 को कैम्प फायर का आयोजन प्रेक्षागृह स्थित स्काउट डेन पर सम्पन्न हुआ था । समापन समारोह के पूर्व आयोजित(ग्रैंड कैम्प फायर) महाशिवराग्नि का उदघाट्न समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री रामाश्रय पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि मंडल महिला कल्याण संगठन श्रीमती सुजाता पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इंफ़्रा)श्री ज्ञानेश त्रिपाठी,अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन)श्री एस पी एस यादव,अपर मंडल रेल प्रबंधक(प्रशासन) श्री राहुल श्रीवास्तव,जिला आयुक्त स्काउट एण्ड गाइड एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,सभी शाखाधिकारी गण अपने परिवार के साथ तथा स्काउट्स एण्ड गाइड जिला संघ के पदाधिकारीगण एवं स्काउट गाइड बच्चे उपस्थित थे ।
पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाईड, जिला संघ वाराणसी द्वारा तृतीय जिलास्काउट गाइड रैली समापन के अवसर पर आये सभी स्काउट गाइड बच्चों एवं स्काउट गाइड जिला पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा की तृतीय जिला रैली कार्यक्रम के तारतम्य में महाशिविराग्नि में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का हम सभी ने भरपूर आनन्द लिया पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाईड, जिला संघ वाराणसी द्वारा तृतीय जिला रैली के महाशिविराग्नि के इतने सुन्दर आयोजन हेतु सभी स्काउट गाइड बच्चों एवं स्काउट गाइड जिला पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनायें देता हूँ।

आप द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से हम सभी को अपने बचपन के दिन याद हो आये है, मैं चाहता हूँ कि आप सभी मिलकर इसी प्रकार के अन्य कार्यक्रमों का अयोजन समय समय पर करते रहें ताकि आपके व्यक्तित्व का भी विकास होता रहे और समाज के लिये आप एक महत्वपूर्ण नागरिक बनकर सामने आये और अपने परिवार के नाम के साथ ही हमारी इस संस्था का नाम भी रौशन करें । जिला पदाधिकारियों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि आप बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया गया और अपनी योग्यता सिद्ध की गयी है।
बच्चों यह संस्था आपके सर्वांगीण विकास के लिये एक प्लेटफार्म का कार्य करती है जिसके माध्यम से आप अपने सपनों को एक नई उडान दे सकते हैं आपका उत्साह व जोश देखकर मुझे में भी एक नये जोश एवं उत्साह का संचार हो गया है इसी प्रकार आप लोग आपसी प्रेम विश्वास एवं सहयोग के साथ और भी अच्छे कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी करते रहे इसी भावना के साथ मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
तृतीय जिला रैली के दौरान विशेष प्रकार की गतिविधियां देखने को मिली जिसके प्रतिभागी सदस्यों के अनुशासन, स्काउट वर्दी, व्यवहार एवं लोकप्रीयता का सुक्ष्म निरीक्षण के आधार पर बेस्ट जिला रैली स्काउट : अनिकेत तिवारी वाराणसी,बेस्ट जिला रैली गाइड : रिया कौशिक मऊ, बेस्ट जिला रैली रोवर सोनू यादव भटनी एवं बेस्ट जिला रैली रेंजर :रानी यादव, वाराणसी को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला आयुक्त स्काउट्स एण्ड गाइड एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने स्काउट गाइड की इस रैली को बच्चों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया है । उन्होंने बताया की पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाईड, जिला संघ वाराणसी द्वारा इस महाशिविराग्नि में एक बार पुनः मुख्य अतिथि महोदय, आज का विशिष्ट अतिथि आदरणीया अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन महोदया, उपस्थित सभी अधिकारीगण, महिला कल्याण संगठन की सम्मानित सदस्याओं का अभिनन्दन करते हुये धन्यवाद देना चाहूंगा कि इतने व्यस्त समय में भी आपने स्काउट गाइड बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया।
इस आयोजन में रेल प्रशासन के सभी विभागों को भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है, बिना उन सभी के सहयोग के इतने बड़े आयोजन को किया जाना सम्भव नहीं था। उन्होंने सभी विभागों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए सभी शाखा अधिकारियों का आभार प्रकट किया जिनके माध्यम से उक्त आयोजन हेतु पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ ।

अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी