आजमगढ़ : स्वास्थ्य सुरक्षा एवं बीमा की व्यापक योजना, भारत की स्वास्थ्य आयुष्मान भारत योजना

 

उज्ज्वला योजना के लाभार्थी परिवार को मिलेगा अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ
आजमगढ़, 2 जून 2022
लोग इलाज के लिए घर, जमीन, जायदाद से लेकर अपना सर्वस्व बेचने को मजबूर हो जाते थे। केंद्र सरकार द्वारा “आयुष्मान भारत” योजना लाकर गरीबों और वंचितों के सिर से एक बड़ा बोझ कम हुआ है। इस योजना के तहत आज देश का गरीब तबका बड़ी राहत की सांस ले रहा है । यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी का।
डॉ तिवारी ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत 21779 परिवारों को सरकार की ओर से नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन के साथ ही सिलेंडर भी मुफ्त प्रदान किया जा चुका है। इन आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ। श्रम कार्ड धारकों और अंत्योदय कार्ड धारकों के बाद सरकार ने यह आदेश दिया है कि अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया है।
उज्जवला योजना के लाभार्थी परिवार को योजना के तहत हर वर्ष पाँच लाख तक का नि:शुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जायेगी। यह सुविधा सरकारी 00 और निजी 00 चिकित्सालय समेत योजना से अवध जनपद के चिकित्सालय में उपलब्ध होगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी परिवार के हर सदस्य को जन सुविधा केंद्र से नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा।
जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत 21779 परिवारों को सरकार की ओर से नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन के साथ ही सिलेंडर भी मुफ्त प्रदान किया चुका है। अब चिन्हित परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने के निर्देश शासन से आ चुके हैं। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी योजना के तहत 5 लाख तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। उज्जवला योजना के पात्र लाभार्थी वही हैं,जो अन्त्योदय राशन कार्ड होने अथवा श्रम विभाग में पंजीकृत होने के चलते पूर्व में ही कार्ड बनवा चुके हैं। इसके बावजूद भी इनमें से जिनके कार्ड बनने से रह गए हैं। उन सभी के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। जो भी वंचित हैं वे जिला अस्पताल अथवा पीएचसी-सीएचसी पर आयुष्मान मित्रों से संपर्क कर कार्ड बनवा सकते हैं। जनसेवा केद्रों पर भी इसके लिए सुविधा उपलब्ध है।