आजमगढ़ : प्रतिवर्ष वज्रपात से बड़ी संख्या में जनहानि व पशुहानि होती है तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी भारी नुकसान पहुंचता है – अपर जिलाधिकारी
प्रेस नोट
आजमगढ़ 15 जून– अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष वज्रपात से बड़ी संख्या में जनहानि व पशुहानि होती है तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी भारी नुकसान पहुंचता है। वज्रपात से कम से कम क्षति हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था को अपनाने के साथ ही अधिसूचित आपदाओं की पूर्व चेतावनियों एवं अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुंचाकर आपदा को कम किया जा सकता है। वज्रपात से होने वाली जनहानि के न्यूनीकरण हेतु राहत आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा इन्टीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित किया गया है। इन्टीग्रेटेड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट व डाटा को फेच करके राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड ग्राम प्रधान, लेखपाल, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा, पुलिस कर्मियों एवं कृषकों को बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के रियलटाइम में प्रेषित करता है। इन्टीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम के माध्यम से किसी संभावित आपदा या खराब मौसम का अलर्ट मात्र उन्हीं लोगों को प्राप्त होता है, जिनका मो0न0 राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड है, परन्तु प्रदेश में प्रतिवर्ष वज्रपात से होने वाली क्षतियों के दृष्टिगत ऐसी व्यवस्था की आवश्कता है, जिसकी पहुंच आम जनमानस तक आसानी से हो। इसी को ध्यान में रखते हुए वज्रपात की पूर्व चेतावनी व अलर्ट प्रषित किये जाने हेतु दामिनी ऐप विकसीत किया गया है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। दामिनी ऐप लगभग 20 किमी0 के क्षेत्र में संभावित लाइटनिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन 72 घण्टे पूर्व प्रेषित करता है, जिससे व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने तथा बचाव का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
उन्होने कहा कि वज्रपात की पूर्व चेतावनी व अलर्ट को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिये दामिनी ऐप को जनपद, तहसील, ग्राम व ब्लाक स्तर के संबंधित अधिकारियों, समस्त ग्राम प्रधान, लेखपाल, पंचायत सचिव, नगर निकायों के सभासद, ग्राम रोजगार सेवक, कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, ए.एन.एम., एन.सी.सी. कैडेट्स, होमगार्ड, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूह की महिलओं, प्राथमिक विद्यालयों/इण्टर कालेजों/महाविद्यालयों के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं, श्रमिकों, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के माध्यम से संस्थानों में कार्यरत कार्मियों सहित अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के मोबाइल में दामिनी-ऐप डाउनलोड करायें। वज्रपात से होने वाली मृत्यु एवं दुर्घटनाओं के सम्बन्ध मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा चिन्ता व्यक्त करते हुए वज्रपात की घटनाओं में जागरूकता मे माध्यम से कमी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने समस्त संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा किया है कि उपरोक्तानुसार स्वयं के मोबाइल में दामिनी ऐप डाउनलोड करने के साथ ही जनमानस को भी इस ऐप के बारे में बताएं, जिससे वज्रपात की पूर्व चेतावनी व अलर्ट अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके तथा वज्रपात से होने वाली क्षति को न्यून किया जा सके। तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही कराते हुए अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कृत कार्यवाही से अवगत करायें।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-15.06.2022——–






