आजमगढ़ : स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत घर घर लगाये जायेंगे तिरंगा

प्रेस नोट
आजमगढ़ 25 जुलाई– जिला पंचायत राज अधिकारी श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पुरे देश में गरिमामय रूप से मनाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत सचिव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के क्रियान्वय हेतु हर घर तिरंगा कार्यक्रम कराया जाने का निर्देश दिया गया है। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झण्डा फहराने के लिए प्रेरित करना है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतिकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।
उक्त के क्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं नगर पालिका एवं नगर पंचायत स्तर पर अधिशासी अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए विकास खण्डवार झण्डा तोलन का लक्ष्य प्राप्त कराया जा चुका है एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को लक्ष्य प्राप्त कराया जा चुका है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष डिमाण्ड तैयार कर उपायुक्त स्वतः रोजगार आजमगढ़ को उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लक्ष्य के सापेक्ष डिमाण्ड तैयार करते हुए उपायुक्त स्वतः रोजगार आजमगढ़ के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-25.07.2022——–