दलित लड़कियों पर फब्ती कसने व विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों संग मारपीट के आरोपी 3 मनबढ़ गिरफ्तार

दलित लड़कियों पर फब्ती कसने व विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों संग मारपीट के आरोपी 3 मनबढ़ गिरफ्तार

 

आजमगढ़ : थाना- महराजगंज में
03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। थाना महराजगंज के एक व्यक्ति द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि शहनवाज पुत्र मोबिन 2-अफजल पुत्र नुरुलैन 3-फहाद पुत्र सलीम सभी निवासीगण मिश्रपुर थाना महराजगंज द्वारा गाँव की लड़कियों पर कमेन्ट किया गया तथा वादी द्वारा मना करने विपक्षियों द्वारा जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली गुप्ता, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गयी। इसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 321/22 धारा 323, 504, 506, 509, 34 IPC व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5क SC/ST ACT बनाम 03 नफर के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 27.08.22 को थानाध्यक्ष कमलकान्त वर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछ्ति अभियुक्त 1.शहनवाज 2-अफजल 3-फहाद पुत्र सलीम सा0 मिश्रपुर को जलालपुर पेट्रोल पंप से हिरासत पुलिस मे लेकर अन्य अग्रिम कार्यवाही की।