भदोही : जनपद के रास्ते से हो रही अबैध शराब तस्करी पर भदोही पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 गिरफ्तार

प्रेस नोट
जनपद भदोही
दिनांक-16.09.2022
◆जनपद के रास्ते से हो रही अबैध शराब तस्करी पर भदोही पुलिस की बड़ी कार्यवाही
◆ थाना गोपीगंज टीम को मिली सफलता
◆अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गैंग के सरगना सहित कुल 03 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
◆ 607 पेटी (5429.88 लीटर) अवैध अग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू विस्की ) बरामद
◆तस्करी में प्रयुक्त 01अदद ट्रक बरामद
◆उत्तर प्रदेश से बिहार सहित देश के विभिन्न प्रदेशों में सक्रिय रहता है यह गैंग
◆कुल बरामदगी कीमती लगभग 55 लाख रूपये
भदोही । जनपद के रास्ते से हो रही अबैध शराब तस्करी पर भदोही पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गैंग के सरगना सहित कुल 03 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, 607 पेटी (5429.88 लीटर) अवैध अग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू विस्की ) बरामद ,तस्करी में प्रयुक्त 01अदद ट्रक बरामद ,उत्तर प्रदेश से बिहार सहित देश के विभिन्न प्रदेशों में सक्रिय रहता है यह गैंग । कुल बरामदगी कीमती लगभग ₹ 55,00000/-( पचपन लाख रूपये)
डा0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद के रास्ते हो रहे अवैध शराब तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त थानों की टीम को निर्देशित किया गया था।
उक्त आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के नेतृत्व में थाना गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा ग्राम कठौता ओवर ब्रिज पश्चिम छोर 23.30 बजे रात्रि अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गैंग के सरगना सहित कुल 03 तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी का 607 पेटी (5429.88 लीटर) अवैध अग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू विस्की ) बरामद ,तस्करी में प्रयुक्त 01अदद ट्रक बरामद ,उत्तर प्रदेश से बिहार सहित देश के विभिन्न प्रदेशों में सक्रिय रहता है यह गैंग कुल बरामदगी लगभग ₹ 5500000/-( पचपन लाख रूपये) बरामद करने में सफलात प्राप्त हुई है ।

पूछताछ में खुले राज-
पूछताछ के दौरान शराब तस्करो द्वारा बताया गया कि साहब मोटर मालिक अभय सिंह इस ट्रक पर अवैध अग्रेजी शराब लदवाकर मुरादाबाद तक लाये थे और वहा से हम लोगो को अवैध शराब लदी ट्रक को बिहार ले जाने के लिये दे दिये थे । ट्रक मालिक अभय सिंह द्वारा अवैध शराब को लदवाकर बराबर भेजा जाता है जिसको मै चालक मालखान सिंह पैसो का लेन- देन करता हुँ और ट्रक मालिक अभय सिंह सहित मेरे साथ काम कर रहे सहयोगी अमरीश मौर्य व गजेन्द्र मौर्य को वितरित करता हूँ । हम लोग अवैध अवैध शराब तस्करी ट्रक का नम्बर बदल-बदल कर करते है । हम लोगो का अवैध शराब तस्करी का एक सुसंगठित गिरोह है जिसके अर्जित धन से हम लोगो का आर्थिक भौतिक एवं दुनियाबी लाभ होता है । इस बार हम तीनो लोग मुरादाबाद से बिहार अवैध अग्रेजी शराब बेचने जा रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता –
1.मलखान सिंह पुत्र स्व0 नत्थू सिंह निवासी रुस्तमपुर खास थाना बिल्लारी जनपद मुरादाबाद
2.अमरीश मौर्य पुत्र प्रकाश मौर्य निवासी इब्राहिमपुर मिर्जा थाना गढ़ी भारतल जिला मुरादाबाद
3.गजेन्द्र मौर्या पुत्र कृपाल सिंह मौर्या निवासी रुस्तमपुर खास थाना बिल्लारी जनपद मुरादाबाद

नोटः- गैंग सरगना मलखान सिंह (चालक) उपरोक्त के विरुद्ध थाना बिल्लारी जनपद मुरादाबाद अन्तर्गत मु0अ0सं0 561/20 धारा 302 भा0द0वि0 पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
गिरफ्तारी का स्थान – ग्राम कठौता ओवर ब्रिज पश्चिम छोर थाना गोपीगंज, दिनांक – 15.09.2022 समय- 23.30 रात्रि

यह हुई बरामदगी
(।) 607 पेटी (5429.88 लीटर) अवैध अग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू विस्की ) बरामद
(।।) तस्करी में प्रयुक्त 01अदद ट्रक बरामद

टीम में शामिल रहने वालों में-
1-सदानन्द सिंह प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज, उ0नि0 श्री रमेश प्रताप सिंह, हे0का0 अश्विनी सिंह ,हे0का0 अनिरुद्ध वैशवार,का0 अमरेश मिश्रा,का0 हरिकेश यादव,प्रमोद यादव,का0 अरविन्द यादव,का0 धिरेन्द्र यादव व चा0 हे0का0 कंचन सिंह