प्रेस-विज्ञप्ति
संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 26.11.2020 को थाना स्थानीय पर सूचना मिली थी कि कुछ लोग ग्राम नसीरपुर नहर से होते हुए एक पिकप पर बछड़ा लादकर बध हेतु बिहार प्रान्त ले जा रहे और पिकप के आगे आगे कुछ लोग मोटरसाइकिल से पास दे रहे हैं जिनको पुलिस पार्टी द्वारा रोका गया तो फायरिंग की गयी के तहत थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 203/202 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधि0 व धारा 307 भा0द0वि0 के तहत अभियोग बनाम मोहम्मद आसिफ पुत्र मोसिन निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ आदि 6 नफर पंजीकृत किया गया था । जिसमे वांछित अभियुक्त इसरार पुत्र इन्साद सा0 अशरफपुर थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ की आज दिनांक 21.09.2022 को गिरफ्तारी गयी गयी है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 21.09.2022 को उ0नि0 मिथिलेश कुमार मय फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त इसरार पुत्र इन्साद सा0 अशरफपुर थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को अभियुक्त के घर अशरफपुर से समय करीब 09.30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। । अन्य वैधानिक कार्यावही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. इसरार पुत्र इन्साद सा0 अशरफपुर थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 203/202 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधि0 व धारा 307 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 मिथलेश कुमार का0 विनोद गिरी का0 धीरज कुमार त्रिपाठी का0 रविन्द्र यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।





