आजमगढ़:जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित गांवों/क्षेत्रों में एलर्ट जारी कर दिया जाए।
प्रेस नोट
11 अक्टूबर– जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने प्रदेश के अन्य जनपदों में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जनपद के संभावित बाढ़ क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव में राहत शिविरों एवं बाढ़ चौकियों को तत्काल सक्रिय कर दिया जाऐ। उन्होंने उप जिलाधिकारी सगड़ी को निर्देश दिया कि जिला पंचायत राज अधिकारी से संपर्क कर शिविरों की साफ-सफाई, रहने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय सुनिश्चित कर ली जाए।
जिलाधिकारी ने ये निर्देश कल देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ की संभावित स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को देते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित गांवों/क्षेत्रों में एलर्ट जारी कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर के माध्यम से नागरिकों को सतर्क रहने के लिए अनाउंस कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार नाव एवं लाइफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि राहत शिविरों में पर्याप्त खाने की व्यवस्था, पानी और शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें तथा आवश्यकतानुसार जनरेटर भी मंगा लें। उन्होंने कहा कि आपात परिस्थिति में नागरिकों को ऊंचे स्थानों पर ले जाने के लिए ट्रैक्टर की भी व्यवस्था कर ली जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ से रेस्क्यू के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को ही लगाया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पशुओं/जानवरों की भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए भूसा, चारा आवश्यकतानुसार संरक्षित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क कर सभी पशुओं का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधान एवं कोटेदार आपस में समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि तहसील एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष को तत्काल सक्रिय कर दें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं हेल्प लाइन नंबर अनाउंस करा दिया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री जेपी सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री आजाद भगत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 इंद्र नारायण तिवारी, एसडीएम सगड़ी श्री राजीव रतन सिंह, डीपीआरओ श्री अजय कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।