आजमगढ़ : थाना मेंहनगर : फरार अभियुक्तों के घर 82 Cr.PC की नोटिस चस्पा

प्रेस-विज्ञप्ति

 

आज दिनांक 18.10.22 को माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 219/2022 धारा 364A IPC से सम्बन्धित अभियुक्त 1.विकास पटेल पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम सेमरा वीरभानपुर थाना मऊ आइमा जनपद प्रयागराज 2. अनिकेत पटेल पुत्र स्व0 रामनेवाज  ग्राम बाराडीह थाना मऊ आईमा जनपद प्रयागराज 3. अविनाश कुमार पटेल  पुत्र मान सिंह पटेल  ग्राम भगवतीपुर उर्फ  खुटहना थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज 4. राज सिह वर्मा  उर्फ राज पटेल पुत्र कृष्णचन्द पटेल निवासी कलुआपुर (हरिसेनगंज बाजार) थाना सोराव जनपद प्रयागराज के विरुद्ध जारी 82 Cr.PC की तामिला हेतु अभियुक्त उपरोक्त के घर पर बारी बारी दबिश दी गयी। दस्तेयाब नहीं हुए अभियुक्त उपरोक्त काफी दिनों से फरार चल रहे है। मा. न्याया. द्वारा जारी 82 Cr.PC की नोटिस का तामिला नियमानुसार मुनादी की कार्यवाही कराते हुए उनके घर पर तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की गयी। इस अवसर पर गाँव के बहुत से लोग मौजूद रहे उक्त अभियुक्तों के द्वारा दिनांक 06.07.2022 को रामप्रकाश निराला पुत्र स्व0 शिवदास सा0 गोपालपुर उटनी थाना मेंहनगर, आजमगढ़ व वशिष्ठ चौहान पुत्र इन्द्रजीत चौहान सा0 देवईत थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ को अगवा कर 25 लाख रुपये फिरौती की मांग की गयी थी। पीड़ित रामप्रकाश निराला उपरोक्त की पत्नी के तहरीरी सूचना पर अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है।