आजमगढ़ : गम्भीरपुर पुलिस ने हत्या मे वांछित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 15.10.2022 को ग्राम मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ मे बच्चो के क्रिकेट खेलने के विवाद हुआ था जिसमे बीच बचाव करने खुर्शीद अहमद आये थे इसी रंजिश को लेकर अभियुक्तो द्वारा खुर्शीद अहमद नमाज पढ़कर घर जाते समय लाठी डन्डा से हमला कर दिये जिससे खुर्शीद अहमद पुत्र मतीन अहमद की मौत हो गयी थी जिसके सम्बन्ध मे मो. अकील अहमद पुत्र मतीन अहमद निवासी मुहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ के प्रार्थनापत्र पर मु.अ.स. 359/2022 धारा 147/148/149/302/336/427/427 भादवि व 7 सीएलए एक्ट बनाम नेयाज अहमद पुत्र नसीम अहमद 2- अब्दुल्ला 3- मुजम्मिल 4- नासिर 5- राफे 6- अजमल पुत्रगण नेयाज अहमद 7- शहीदा पत्नी नेयाज अहमद 8- तरन्नुम पुत्री नेयाज अहमद निवासीगण मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष गम्भीरपुर द्वारा सम्पादित की जा रही थी
गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 18-10-2022 को थानाध्यक्ष गम्भीरपुर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तो 1- मुजम्मिल 2- राफे 3- अजमल पुत्रगण नेयाज अहमद निवासी मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को सैनिक ढाबा के पास से समय करीब 10.10 बजे गिरफ्तार किया गया बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग- मु.अ.स. 359/2022 धारा 147/148/149/302/336/427/427 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त 1- मुजम्मिल 2- राफे 3- अजमल पुत्रगण नेयाज अहमद निवासी मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष राम प्रसाद बिन्द मय हमराह थाना गम्भीरपुर आजमगढ़