थाना सिधारी मोटरसाइकिल का नम्बर प्लेट बदलकर धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 24.11.2022 को उ0नि0 अवधेश कुमार मय हमराहियान द्वारा ग्राम भदुली पेट्रोल पम्प से 100 मीटर आगे निजामाबाद रोड के पास से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ समय 23.05 बजे गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 431/2022 धारा 411,414,419,420 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मोटरसाइकिल मेरे गांव का ही विमलेश यादव पुत्र रामसकल यादव निवासी पल्हनी थाना सिधारी आजमगढ़ बेचने के लिये दिया था ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 431/2022 धारा 411,414,419,420 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
मुकदमा उपरोक्त ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- प्रवेश यादव पुत्र स्व0 लालचन्द्र यादव निवासी पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष
बरामदगी
एक अदद ग्लैमर जिसका इंजन नं0 J006ELDGL00927 तथा चेसिस नं0 MBLJA06AKDGL01108
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.उ0नि0 अवधेश कुमार मय हमराह थाना सिधारी आजमगढ़






