पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा किया गया ध्वजारोहण, सभी को दी गयी शुभकामनाएं व बधाई तथा प्राप्त पदक व प्रशस्ति-पत्र पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रदान कर दी गई बधाई
———————————————-
77वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाईन में ध्वजारोहण के उपरान्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को – विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभानें, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व व उसके उत्थान के लिए हमेशा काम करने तथा देश की एकता व एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त प्रशस्ति-पत्र सहित विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया व उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को मिष्ठान वितरित किया गया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गयी।
जनपद के प्रत्येक थानों, चौकियों व कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जा रहा तथा एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले अधि0 / कर्मचारीगण-
1. निरीक्षक गोपनीय श्री सुरेश चन्द्र 2. उ0नि0ना0पु0 जमालुद्दीन 3. उ0नि0ना0पु0 सहीपाल यादव 4. उ0नि0ना0पु0 श्री शिवाकान्त पाण्डेय 5. उ0नि0ना0पु0 श्री अतुल कुमार 6. उ0नि0यातायात विजय प्रकाश सिंह 7. मु0आ0ना0पु0 राजेश कुमार राय 8. मु0आ0ना0पु0 रमाशंकर 9. मु0आ0ना0पु0 श्री प्रकाश चौबे 10. मु0आ0 परिवहन लालचन्द्र 11. मु0आ0ना0पु0 राम निवास यादव 12. मु0आ0ना0पु0 दुष्यन्त सिंह 13. मु0आ0ना0पु0 अच्छेलाल यादव 14. मु0आ0 जितेन्द्र कुमार सिंह 15. मु0आ0ना0पु0 हरिश्चन्द्र यादव
उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले अधिकारी/कर्मचारी-
1. निरीक्षक ना0पु0 संतोष कुमार सिंह 2. निरी0ना0पु0 शेषधर पाण्डेय 3. निरीक्षक ना0पु0 अरविन्द कुमार यादव 4. उ0नि0ना0पु0 अवध बिहारी यादव 5.उ0नि0ना0पु0 ग्रीरीश चन्द्र राय 6. उ0नि0ना0पु0 सुग्रीव गुप्ता 7. उ0नि0ना0पु0 राजेश सिंह 8. उ0नि0ना0पु0 राधेश्याम यादव 9. मु0आ0ना0पु0 विजय कुमार यादव 10. मु0आ0ना0पु0 सभाजीत यादव 11. मु0आ0ना0पु0 मुकेश कुमार तिवारी 12. मु0आ0ना0पु0 महेन्द्र कुमार यादव 13. मु0आ0ना0पु0 दिनेश प्रसाद द्विवेदी 14. आ0चा0 वीरेन्द्र कुमार 15. आ0स0पु0 हरिश्चनद्र यादव 16. आ0चा0 जय प्रकाश यादव 17. आ0चा0 राजेश यादव 18. आ0चा0 गौरीशंकर यादव 19. आ0चा0 राजेश कुमार यादव
सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-2021
1.मु0आ0 परिवहन लालचन्द (पुलिस लाइन)
पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री पदक-2021
1. उ0नि0स0पु0 सत्येन्द्र कुमार राय (यातायात)