लखनऊ:ग्रामीण सम्पर्क मार्गों के 12 चालू कार्यों हेतु 09 करोड़ 95 लाख 93 हजार रूपये की धनराशि की गयी अवमुक्त
ग्रामीण सम्पर्क मार्गों के 12 चालू कार्यों हेतु 09 करोड़ 95 लाख 93 हजार रूपये की धनराशि की गयी अवमुक्त।
न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)
लखनऊ: दिनांक: 18 अक्टूबर, 2023
उ0प्र0 सरकार द्वारा आर0आई0डी0एफ0 योजनान्तर्गत ग्रामीण सम्पर्क मार्गों के 12 चालू कार्यों हेतु 09 करोड़ 95 लाख 93 हजार रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन 12 चालू कार्यों में जनपद सोनभद्र के 03, भदोही के 02 तथा महाराजगंज, उन्नाव, फतेहपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, कुशीनगर व सिद्धार्थनगर के 01-01 कार्य सम्मिलित हैं। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आर0आई0डी0एफ0 योजनान्तर्गत निर्माणाधीन मार्गों की गुणवत्ता एवं निर्माण निर्धारित समायान्तर्गत पूर्ण कराते हुये, आवंटित धनराशि के सापेक्ष वित्तीय एवं वास्तविक भौतिक प्रगति तथा उपयोगिता प्रमाण-पत्र के साथ ही निर्माणाधीन मार्गों के स्थलीय फोटोग्राफ भी शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।






