आजमगढ : थाना- कन्धरापुर द्वारा मवेशी चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- कन्धरापुर द्वारा मवेशी चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण – वादी मुकदमा राजेश यादव पुत्र रामरूप यादव सा0 आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ के द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 2/3.5.2023 को रात्रि लगभग 1-1/2 से 2.00 बजे प्रार्थी अपने घर पर सो रहा था कि खटपट की आवाज होने लगी तो बाहर जाकर देखा कि चार व्यक्ति वादी की भैंस को चुराकर स्कार्पियों पर लाद कर ले जा रहे थे कि शोर करने पर स्कार्पियों मे लदी भैंस छोड़कर भागने लगे । तीन व्यक्ति मौके से भागने मे सफल हो गये थे तथा एक व्यक्ति भागते समय गिर गया जिसको हम लोगो द्वारा पकड़ लिया गया गिरने के कारण उसके पैर व सिर मे चोट आ गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 101/2023 धारा 379/411/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत कराया गया था।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 22.10.2023 को उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त महताब उर्फ शिब्बू पुत्र स्व0 मुख्तार निवासी जीयनपुर कस्बा थाना जीयनपुर आजमगढ को अभियुक्त के घर जीयनपुर कस्बा से समय 08.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-महताब उर्फ शिब्बू पुत्र स्व0 मुख्तार निवासी जीयनपुर कस्बा थाना जीयनपुर आजमगढ
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0स0 101/2023 धारा 379/411/420/467/468/471 भादवि थाना कन्धरापुर आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 218/17 धारा 379/411 भादवि थाना जीयनपुर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 394/17 धारा 379 भादवि थाना जीयनपुर आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 73/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट. थाना जीयनपुर आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 340/18 धारा 323/364 भादवि थाना जीयनपुर आजमगढ़
5.मु0अ0सं0 72/19 धारा 323/379/411 भादवि थाना जीयनपुर आजमगढ़
6.मु0अ0सं0 238/19 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जीयनपुर आजमगढ़
7.मु0अ0सं0 86/20 धारा 188,269 भादवि व 3 महामारी अधिनियम व 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 51(a) आपदा प्रबन्धन अधि0 2005 थाना जीयनपुर आजमगढ़
8.मु0अ0सं0 117/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर अधि0 9. मु0अ0सं0 101/23 धारा 379/411/420/467/468/471 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 जावेद अख्तर थाना कन्धरापुर आजमगढ़
2. का0 अखिलेश कुमार थाना कन्धरापुर आजमगढ़
3. का0 कृष्ण कुमार पटेल थाना कन्धरापुर आजमगढ़