थाना- महराजगंज
चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार; सामान बरामद
पूर्व की घटना– दिनांक 04.12.23 को वादी मुकदमा कृष्ण कुमार सिंह पुत्र संतोष सिंह सा0 अक्षयवट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ हेड मास्टर प्रा0वि0 उसुरकुढ़वा द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि अज्ञात चोरों ने प्रा0वि0 उसुरकुढवा के रसोईघर का ताला तोड़कर 02 बोरी चावल (100 किग्रा0), 02 बड़ी साइज भगौना,01 तसला, 01 पलटा चोरी कर लिया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 383/23 धारा 457/380/411 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सुभाषचन्द्र दुबे द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
➡ विवेचना के दौरान अभियुक्त राजीव विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामदरश विश्वकर्मा सा0 गोरखपुर थाना महराजगंज जिला आजमगढ़ उम्र 44 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण– दिनांक 14.01.24 को उ0नि0 सुबाषचन्द्र दुबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त राजीव विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामदरश विश्वकर्मा सा0 गोरखपुर थाना महराजगंज जिला आजमगढ़ उम्र 44 वर्ष को प्रा0वि0 उसुरुकुढ़वा से चोरी किये सामान 02 भगौना, 01 कल्छुल, 01 मोवाइल व अवैध असलहां-करतूस के साथ बेकारू तिराहे से समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्ता का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- राजीव विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामदरश विश्वकर्मा सा0 गोरखपुर थाना महराजगंज जिला आजमगढ़ उम्र 44 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 16/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज आजमगढ।
बरामदगी का विवरणः- 02 भगोना, 01 कल्छुल, 01 मोवाइल, 01 तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 383/23 धारा 457/380/411 थाना महराजगंज आजमगढ।
2.मु0अ0सं0 16/24 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 77/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना महराजगंज जनपद आजमगढ।
4.मु0अ0सं0 48/23 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना महराजगंज जनपद आजमगढ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम– उ0नि0 सुबाषचन्द्र दुबे मय हमराह ,हे0का0 भीम प्रसाद व का0 रविकान्त थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़।






