आजमगढ़: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 01 चोर गिरफ्तार; चोरी गये एक जनरेटर तथा घटना में प्रयुक्त 01 पिकप बरामद

थाना- कोतवाली
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 01 चोर गिरफ्तार; चोरी गये एक जनरेटर तथा घटना में प्रयुक्त 01 पिकप बरामद।
पूर्व की घटना/इतिहास –
आवेदक विद्यासागर कुमार S/O कैलाश प्रसाद ग्राम चकबरबोझी पो0 ढोलना थाना मु0बाद गोहना मऊ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र कि दि0 11-1-2024 को समय लगभग 3 बजे कर 48 मिनट भोर में कोइरियापार बाजार में मेरी अस्मिता एण्ड सीमरीत वेल्डिंग वर्कशाप (दुकान) से अज्ञात चोर द्वारा जनरेटर, वेल्डिंग मशीन, हण्ड कटर, ड्रील मशीन आदि को दुकान के सटर का ताला तोड़ कर चुरा ले गये, के सम्बन्ध में थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ में मु0अ0सं0 14/24 धारा 380/457 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक- 19.01.2024 को उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान देवदाड मोड ग्राम उकरौड़ा से समय 8.10 बजे एक अभियुक्त रोहित चौहान पुत्र रमेश चौहान निवासी बलरामपुर थाना कोतवाली आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष को चोरी की एक जनरेटर के साथ नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा सम्बन्धित मु0अ0सं0 14/24 धारा 380/457/411 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ व 01 देशी तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त एक बुलेरो पिकप बरामद किया गया। बरामद तमन्चा व कारतूस के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 44/24 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1-रोहित चौहान पुत्र रमेश चौहान निवासी बलरामपुर थाना कोतवाली आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष
बरामदगी का विवरणः-
1-एक जनरेटर सम्बन्धित मु0अ0सं0 14/24 धारा 380/457/411 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ
2- 01 देशी तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त एक बुलेरो पिकप बरामद
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 44/24 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 14/24 धारा 380/457/411 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ
2. मु0अ0सं0 44/24 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 140/24 धारा 379/411 भादवि थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ
4.मु0अ0सं0 330/19 धारा 379,411,413 भादवि, 11 पशु क्रुरता अधि. थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1-उ0नि0 अनुपम जायसवाल , कां0 पंकज सिंह, कां0 जितेन्द्र यादव, कां0 अंकुर कुमार गौड़ थाना कोतवाली आजमगढ़