मऊ : आगामी त्योहारों एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आज दिनांक 21.03.2024 को श्री पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी द्वारा श्री अखिलेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ व श्री इलमारन जी, पुलिस अधीक्षक मऊ के साथ रिजर्व पुलिस लाईन मऊ का निरीक्षण किया गया
आगामी त्योहारों एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आज दिनांक 21.03.2024 को श्री पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी द्वारा श्री अखिलेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ व श्री इलमारन जी, पुलिस अधीक्षक मऊ के साथ रिजर्व पुलिस लाईन मऊ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा परिसर में भ्रमण कर परिसर की साफ सफाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला बैरक, आदेश कक्ष, पुलिसकर्मी आवास, बैरिक, निर्माणाधीन आवास आदि का गहनतापूर्वक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।






