आजमगढ़: आरक्षी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- कन्धरापुर
आरक्षी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना- दिनांक 17.02.2024 को तत्कालीन थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह, प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय स्वाट टीम व हे0का0 उमेश यादव सर्विलान्स द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस (आरक्षी) परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह को नकल कराने से पूर्व ही सेहदा चक बिजली ग्राम मार्ग से 07 अभियुक्तों 1. संजय यादव पुत्र स्व0 रामराज यादव निवासी कुम्भ मठिया थाना बरदह जनपद आजमगढ, 2. रोहित गुप्ता पुत्र भरतलाल गुप्ता निवासी वार्ड नम्बर- 2 अम्बेडकर नगर कसवा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ, 3. हरिवंश यादव पुत्र सुखई यादव निवासी दिवाकरपुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर, 4. भीम यादव पुत्र स्व0 मोती यादव निवासी खनियरा थाना देवगांव जनपद आजमगढ, 5. कैलाश यादव पुत्र श्यामजीत यादव निवासी ग्राम जैतीपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ, 6. राजेश तिवारी पुत्र स्व0 सभाकर तिवारी निवासी ग्राम जियासड़ थाना मेहनगर जनपद आजमगढ, 7. पवन कुमार सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम भगेही थाना रामपुर जिला जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 7360/- रूपया, 14 लाख रूपये के 02 चेक बरामद हुआ। तथा शेष 02 अभियुक्त 1. अशोक जैसवार पुत्र हरिनाथ जायसवार निवासी ग्राम विद्रावन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर, 2. विजय कन्नौजिया पुत्र छोटे लाल कन्नौजिया निवासी ग्राम कुम्भ मठिया थाना बरदह जनपद आजमगढ मौके से फरार हो गये। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 46/2024 धारा 120B/ 419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 34 भादवि0 पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया था।
➡ दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त पिन्टू सेठ पुत्र प्रेमचन्द सेठ निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर को दिनांक 18.04.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका है।
गिरफ्तारी का विवरण– दिनांक 22.04.2024 को उ0नि0 अमित कुमार पाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे अभियुक्त विजय कन्नौजिया पुत्र छोटे लाल कन्नौजिया निवासी ग्राम कुम्भ मठिया थाना बरदह जनपद आजमगढ को एफसीआई चेन्नई से गिरफ्तार कर थाना F-4 THOUSAND LIGHTS POLICE STATION CHENNAI के माध्यम से माननीय न्यायालय चीफ मेट्रोपालिटिन मजिस्ट्रेट एगमोरे एट चेन्नई से ट्रान्जिट वारण्ट प्राप्त कर आज दिनांक 26.04.2024 को मा0 न्यायालय आजमगढ़ प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त- विजय बहादुर कन्नौजिया पुत्र छोटे लाल कन्नौजिया निवासी ग्राम कुम्भ मठिया थाना बरदह आजमगढ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 46/2024 धारा 120B/419/420/467/468/471/34 भादवि थाना कन्धरापुर आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 46/2024 धारा 120B/419/420/467/468/471/34 भादवि थाना कन्धरापुर आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 54/2024 धारा 504/506 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 अमित कुमार पाल मय हमराह थाना कन्धरापुर आजमगढ।2. हे0का0 उमेश कुमार यादव सर्विलान्स सेल तथा हे0का0 सतेन्द्र यादव हे0का0 पवन यादव स्वाट टीम आजमगढ।