TV20NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने जनसुनवाई की, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

आज दिनांक- 13.11.2024 को पुलिस लाईन स्थित पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।