TV20 NEWS*||*BALLIA,मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत बलिया पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान-
मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत बलिया पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान-
महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त
थाना हल्दी मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा श्री पराशर ब्रह्मचर्य आश्रम इंटर कॉलेज सीताकुंड में जाकर छात्राओं/बालिकाओं को किया गया जागरुक ।
कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विक्रान्त वीर महोदय के निर्देशन में आज दिनांक-25.11.2024 को जनपद के थाना हल्दी मिशन शक्ति टीम म0का0 नंदिता सिंह के द्वारा थाना हल्दी क्षेत्र अंतर्गत श्री पराशर ब्रह्मचर्य आश्रम इंटर कॉलेज सीताकुंड में जाकर छात्राओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही छात्राओं/बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व आत्मरक्षार्थ संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।