TV 20 NEWSll BALLIA, पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा ”संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का कराया गया पाठ, राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ

*प्रेस नोट जनपद बलिया*

*दिनांक 26.11.2024*

 

*पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा ”संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का कराया गया पाठ, राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ ।*

 

आज दिनांक 26.11.2024 को *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री विक्रान्त वीर* द्वारा ”संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलिया में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी । महोदय द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था । इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया । इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

 

*इसी क्रम में जनपद बलिया के समस्त कार्यालयों व थानों/चौकियों द्वारा थाना परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलायी गयी ।*

 

*सोशल मीडिया सेल*

*बलिया पुलिस*