*TV20 NEWS || MAU : दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद,अवैध हथियारों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मामला दर्ज*

दो अदद तमंचा (303 बोर व 12 बोर), 12 बोर के कारतूस(44 जिन्दा व 20 खोखा कारतूस), 303 बोर का कारतूस (13 अदद जिन्दा) व 315 बोर का कारतूस (13 अदद जिन्दा) के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार–

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेश सिंह अत्रि के पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी घोसी श्री दिनेश दत्त मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा दिनांक 30.11.24 को डायल-112 की सूचना पर मौके पर ग्राम हासापुर(सूरजपुर) से गढ्ढे मे गाड़कर रखा गया दो अदद तमंचा (303 बोर व 12 बोर) व 12 बोर के कारतूस(44 जिन्दा व 20 खोखा कारतूस) व 303 बोर का कारतूस (13 अदद जिन्दा) व 315 बोर का कारतूस (13 अदद जिन्दा) के साथ अभियुक्तगण सुनील मौर्या व गिरजाशंकर मौर्या पुत्रगण स्व0 धनुषधारी मौर्या निवासी हासापुर(सूरजपुर) थाना दोहरीघाट जनपद मऊ के घर के बरामदा से बरामद किया गया तथा दोनो अभियुक्तगण को आज दिनांक 01.12.24 को गोंठा बाईपास से किया गया । इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 237/24 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।

अभियोग का विवरण

1. मु0अ0सं0 237/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।

गिरफ्तार शुदा नाम पता अभियुक्तगण

1. सुनील मौर्या पुत्र स्व0 धनुषधारी मौर्या निवासी हासापुर(सूरजपुर) थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।

2. गिरजाशंकर मौर्या पुत्र स्व0 धनुषधारी मौर्या निवासी हासापुर(सूरजपुर) थाना दोहरीघाट जनपद मऊ ।

1.

बरामदगी का विवरण

1.  दो अदद तमंचा (303 बोर व 12 बोर)

2. 12 बोर के कारतूस(44 जिन्दा व 20 खोखा कारतूस) 3.  303 बोर का कारतूस (13 अदद जिन्दा )

4.  315 बोर का कारतूस (13 अदद जिन्दा) ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1. प्र0नि0 प्रमेन्द्र कुमार सिह थाना दोहरीघाट जनपद मऊ

2. उ0नि0 विजयकान्त द्विवेदी थाना दोहरीघाट जनपद मऊ

3. का0 आनन्द कुमार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ

4. का0 हिमांशु सोनकर थाना दोहरीघाट जनपद मऊ

5. का0 सावन कुमार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ

6. हे0का0 रंगलाल पीआरवी-2268 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ

7. का0 अनुज कुमार वंशल पीआरवी-2268 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ  ।