सहकार भारती का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन अमृतसर पंजाब में हुआ संपन्न।
आजमगढ़ से प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुमार पांडेय जी व उपभोक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शिव गोविंद सिंह ने भाग लिया।
सहकार भारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एक अनुसांगिक शाखा है जो पूरे देश में देश में सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करती है सहकार भारतीय का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन अमृतसर पंजाब में संपन्न हुआ जिसमें पूरे देश से लगभग 2200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रथम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई दूसरे दिन के कार्यक्रम में उद्घाटन संबोधन के लिए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबले जी तथा विशेष अतिथि के रूप में पंजाब के गवर्नर श्रीमान गुलाबचंद कटारिया जी उपस्थित रहे। इसी क्रम में कार्यक्रम के तीसरे दिन कार्यक्रम समापन संबोधन हेतु केंद्रीय सड़क निर्माण मंत्री श्री नितिन गडकरी जी वह हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायक सिंह सैनी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विगत 3 वर्ष के कार्यों पर विस्तार से चर्चा व आगामी कार्य योजना बनाई गई, जिसके माध्यम से देश में सबके साथ और सबके सहयोग से सभी लोगों को एक बराबर अवसर प्रदान करने के लिए रणनीति बनाई गई।
राष्ट्रीय अधिवेशन में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें उदय जोशी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष व दीपक चौरसिया जी राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किए गए। जिसका सर्वसम्मति से उपस्थित सभी लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पूरे विश्व में यूरिया के क्षेत्र में सबसे अग्रणी कंपनी इसको के सीईओ उदय शंकर अवस्थी जी ने किसानों के लिए नैनी यूरिया के साथ ही साथ किसानों के लिए बहुत सारी योजनाओं का के बारे में विस्तार से बताया। राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह के साथ ही आजमगढ़ से प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुमार पांडे जी, शिव गोविंद सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा जी, डॉक्टर सुरेंद्रनाथ चौबे जी, लल्लन तिवारी जी रहे।






